मेरठ, मार्च 29 -- सकौती हितकारी किसान इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल मूर्ति अनावरण के समापन पर सपा विधायक अतुल प्रधाना ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल और राम अवतार पलसानिया से मुलाकत की। सपा विधायक अंतरराष्ट्रीय जाट संसद पदाधिकारियों के साथ मिलकर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सपा विधायक ने कहा कि महापुरुष किसी एक बिरादरी के नहीं होते, महापुरुष सबके होते है। जिस बिरादरी में महापुरुष जन्म लेते हुए है,उस बिरादरी के लिए सम्मान की बात है। जो महापुरुष जिस जाति में जन्मा है उस जाति का नाम लिखना गलत नहीं है। इसे पहले वह भी नाम नहीं लिखने देने का मामला झेल चुके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.