मेरठ, मार्च 28 -- हितकारी किसान इंटर कॉलेज सकौती टांडा में रविवार को वीर शिरोमणि सम्राट महाराजा सूरजमल की प्रदेश में सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने शुक्रवार को एनएच-58 स्थित महाराजा हाउस ऑफ टेस्ट रेस्टोरेंट में प्रेस कांफ्रेंस की। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद का एक और ऐतिहासिक कार्य जाट समाज के नव-निर्माण में मील का पत्थर बनने जा रहा है। अपनी सामाजिक और राजनैतिक पहचान को फिर से मजबूत करने के लिए मेरठ के सकौती टांडा गांव में महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 29 मार्च को रखा गया है। जिसमें देश व दुनियाभर से जाट समाज के लोग बड़ी तादाद में पहुंचकर जाट समाज की ताकत का एहसास सभी राजनीतिक दलों को कराने का काम करेंगें।सं...