महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण 29 को
मेरठ, मार्च 24 -- दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती में जाट समाज के महान योद्धा और कुशल शासक महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के 29 मार्च को होने वाले अनावरण को लेकर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की टीम ने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। प्रतिमा अनावरण महासम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने बताया कि जनसभा सकौती स्थित हितकारी इंटर कॉलेज के पास स्थित मैदान में होगी। कार्यक्रम के लिए तैयारी तेजी से चल रही है और कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाराजा सूरजमल की की यह प्रतिमा यूपी में स्थापित होने वाली सबसे ऊंची प्रतिमा है। कार्यक्रम में जाट समाज से 30 हजार से अधिक लोग जुटेंगे। राष्ट्रीय लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.