महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने निकाली भव्य शोभायात्रा
मऊ, जून 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नेतृत्व में घोसी क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा मझवारा मोड़ से प्रारंभ होकर धरौली मोड़ तक निकाली गई। जिसमें पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के वीरता, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। यात्रा में शामिल लोगों ने जयघोष करते हुए महाराजा सुहेलदेव के जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि राष्ट्ररक्षक महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास के महान योद्धा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.