लखीमपुरखीरी, जून 15 -- गोला गोकर्णनाथ। रविवार को लाखन आर्मी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव पासी के संबंध में दिए गए कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। लाखन आर्मी के जिला अध्यक्ष श्याम किशोर पासी ने बताया कि शौकत अली द्वारा राष्ट्र रक्षक, सनातन धर्म के संरक्षक एवं वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव पासी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उनका आरोप है कि शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव को काल्पनिक बताते हुए उन्हें राजा मानने से इंकार किया और उनके इतिहास को मनगढ़ंत और मिथ्या बताया। इस कथित बयान से लाखन आर्मी, पासी समाज और अन्य समाजों के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में संगठन ने विकास चौराहे पर पुतला दह...