वाराणसी, जून 10 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारें महाराजा सुहेलदेव राजभर की उपेक्षा करती थीं। वर्तमान केंद्र-प्रदेश सरकार उनकी स्मृतियां और उनका योगदान सहेज रही हैं। इससे भावी पीढ़ियां उनके ऊपर गर्व करेंगी। सैयद सालार गाजी का खात्मा कर सही मायने में उन्होंने हिंदुत्व की अलख जगाई थी। सैयद सालार गाजी पर महाराज सुहेलदेव की जीत विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंगलवार को पूर्वसंध्या पर अखिल भारतीय राजभर संगठन ने गर्वस्मृति शोभायात्रा निकाली। यह आशापुर चौराहे से शुरू हुई। विभिन्न स्थानों से होते हुए महाराजा सुहेलदेव राजभर पार्क पहुंची। पार्क में सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- महाराजा सुहेलदेव के इतिहास को दबाया गया : अनिल राजभर चंदौली के पूर्व...