बहराइच, मई 7 -- बहराइच, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव जी का विजयोत्सव कार्यक्रम चितौरा झील स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक पर मनाया जाएगा। यह जानकारी समिति के सचिव अर्जुन कुमार दिलीप ने दी है। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्र रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव जी का विजयोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मई को श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ से होगा तथा 9 मई को मानस पाठ का समापन एवं यज्ञ होगा तथा सांय 4 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा। सांय 6 बजे महाआरती होगी। 10 मई को महाराजा सुहेलदेव जी का विजयोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में दोपहर 2:00 बजे से भजन संध्या तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.