महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव का आयोजन
श्रावस्ती, जून 10 -- श्रावस्ती,संवाददाता। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में बुधवार को महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित राजभर ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि बौद्ध भिक्षु आनंद सागर रहे। महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव 11वीं सदी में श्रावस्ती के सम्राट रहे और महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद का वध किया था। राजभर और पासी जाति के लोग सुहेलदेव को अपना वंशज मानते हैं। 15 जून 1033 को श्रावस्ती के राजा सुहेलदेव और सैयद सालार मसूद के बीच बहराइच के चित्तौरा झील के तट पर युद्ध हुआ था। यह भी पढ़ें- महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव का आयोजन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.