सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में मंगलवार की शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। रिहायशी इलाके में मौजूद महाराजा पैलेस के पास ही एक कार शोरूम भी है। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग लगने के बाद दिल्ली रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुट...