बलरामपुर, जून 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमपीपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने सदर विधायक से कॉलेज संस्थापक महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में स्मृति द्वार निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह का शिक्षा, समाजसेवा व जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय रहा है। विधायक को दिए गए मांगपत्र में उन्होंने बताया कि महाराजा ने जिले में शिक्षा के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम व सामाजिक उत्थान में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही। पूर्व प्रधानाचार्य ने एमपीपी इंटर कॉलेज के गेट संख्या एक से तीन के समीप हाईवे पर महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह स्मृति द्वार बनवाने की मांग की कहा कि ये नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरित करेगा। जनभावनाओं के अनुरूप होगा।

हिंदी...