रामपुर, मार्च 22 -- तुरैहा मछुआ समाज की ओर से रविवार को सराय गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान आगामी पांच अप्रैल को महाराजा निषाद राज जयन्ती को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि आज हमारे समाज में पिछड़ेपन व बेरोजगारी का प्रमुख कारण केवल समाज में बच्चों को शिक्षा नहीं दिलाते है, जिसके कारण समाज को किसी भी क्षेत्र में न सफलता मिल पा रही और न कोई अधिकार दिया गया। इस अवसर पर बैठक में पूरन लाल कश्यप, राजीव कुमार, संजीव कुमार, अरविन्द कुमार, अर्जुन कुमार, विनेश कुमार, राजीव सिंह तुरैहा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...