मैनपुरी, सितम्बर 6 -- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा तेज सिंह जूदेव की भव्य शोभायात्रा दशहरा पर्व पर 20 अक्तूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। क्षत्रिय कल्याण परिषद के बैनरतले आयोजित शोभायात्रा के लिए सौरभ राठौर को सर्वसम्मति से संयोजक चुना गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह ने कहा कि उक्त शोभायात्रा में जिले के अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए। उन्होंने संयोजक व उपस्थित लोगों से कहा कि वह अभी से प्रचार व जनसंपर्क शुरू करें। शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित के लिए गांव-गांव जनसंपर्क करें। शीलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि परिषद ने संयोजक के सहयोग के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। समिति में परिषद के जिला महामंत्री प्रदीप चौहान, संजू चौहान देवपुरा और पूर्व संयोजक अतुल चौहान शोभाया...