महाराजा खेत सिंह जूदेव की प्रतिमा को लेकर आजाद क्रांति पार्टी का धरना जारी
बांदा, जून 20 -- बांदा। आजाद क्रांति पार्टी द्वारा महाराजा खेत सिंह जूदेव की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक दोबारा स्थापित कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह खंगार ने बताया कि यह आंदोलन केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, सम्मान और इतिहास से जुड़ा विषय है। महाराजा खेत सिंह जूदेव की प्रतिमा पिछले लगभग तीन वर्षों से उपेक्षित अवस्था में पड़ी हुई है। संगठन का कहना है कि वह लगातार शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन को इस मामले से अवगत कराता रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों की लगातार अनदेखी की गई तो यह शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जनभावनाओं के अनुरूप बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.