महाराजा कॉलेज एनएसएस ने आयोजित की संगोष्ठी
आरा, अप्रैल 15 -- आरा। महाराजा कॉलेज में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक एवं दो के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. कनक लता कुमारी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अंकिता ओझा एवं डॉ. रविकांत रंजन ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्या ने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद थे। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई गई कार्यक्रम में कार्यक्रम में डॉ. मंजू कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.