आरा, अप्रैल 8 -- आरा, निज प्रतिनिधि आइसा ने महाराजा महाविद्यालय में बुधवार को इकाई सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में 23 सदस्यीय नई टीम का गठन किया गया। सचिव राजेश और अध्यक्ष अनीता कुमारी चुनी गईं। उपाध्यक्ष अंशु निराला, गुलशन कुमार, अविभिनाश, सुधीर पासवान, सह सचिव रोहित कुमार, अभिनाश, विराट और मो. कैफ चुने गए। संचालन कॉलेज प्रभारी रौशन कुशवाहा ने किया। उद्घाटन आइसा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने किया। मुख्य वक्ता भाकपा माले के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, आइसा नेता सुधीर कुमार, जिला सचिव विकास यादव शामिल रहे। प्रीति कुमारी ने कहा कि कैंपसों में जातीय भेदभाव और असुरक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, सभी को समान अवसर और सम्मान का अधिकार है। मुख्य अतिथि शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि बच्चे आर्थिक और मानसिक रूप से ...