शामली, मार्च 15 -- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रोहा धाम भ्रमण के लिए जा रही बस को नगर पालिका परिषद चेयरमैन अरविंद संगल ने महाराजा अग्रसेन पार्क से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। उनका सिद्धांत एक ईंट और एक रुपया समाज में सहयोग, समानता और भाईचारे की भावना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन का मानना था कि जब भी कोई नया व्यक्ति उनके राज्य में आकर बसता था तो राज्य का प्रत्येक नागरिक उसे एक ईंट और एक रुपया देता था, जिससे वह अपना घर बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन की शुरुआत कर सके। महाराजा अग्रसेन ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को जीवन का लक्ष्य मानकर शासन चलाया। अखिल भारतीय अग्...