बिजनौर, जून 15 -- समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने के लिए वैश्य समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम सह संयोजक एडवोकेट गौरव अग्रवाल ने बताया कि जनपद के ऐसे सभी बोर्ड के छात्र-छात्राएं जिन्होंने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा वैश्य समाज से जुड़े हैं उन सभी को मंगलवार शाम 5:00 बजे किरण उत्सव मंडप में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार विधि विज्ञान विभाग के निदेशक आशुतोष अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि विवेक कॉलेज के कुलाधिपति अमित गोयल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...