लखनऊ, अक्टूबर 6 -- महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव आठ से 11 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। महोत्सव का शुभारंभ आठ अक्तूबर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा से होगा। श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ अग्रवाल और महामंत्री विष्णु कुमार अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा हजरतगंज सहारागंज माल से शुरू होकर परिवर्तन चौक पर समाप्त होगी। यात्रा में रथ पर विराजमान महाराजा अग्रसेन जी के साथ 18 अश्वों पर 18 गोत्रों के प्रतिनिधि मुख्य आकर्षण रहेंगे। शोभायात्रा को केजीएमयू के डॉ. सुमित रुंगटा, कोषाध्यक्ष गोविंद कुमार अग्रवाल पप्पू बोरा, बीबीडी ग्रुप के विराज सागर दास, पंकज अग्रवाल केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे। अमित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल ने बताया कि 9 अक्तूबर को महिलाओं की प्रतियोगिताएं, 10 अक्तूबर को शाम 5 बजे एपीएल टी-20 क्रिकेट मुकाबला और 11 अक्टूबर को मोतीनग...