फरीदाबाद, मार्च 19 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ शहर में महाराजा अग्रसेन चौक के आसपास पिछले दो दिनों से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। हालात यह हैं कि गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह इलाका शहर का व्यस्त क्षेत्र है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है और सेक्टर-2 सहित कई कॉलोनियों के लिए यही मुख्य रास्ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चावला कॉलोनी में बने डिस्पोजल की एक पंप खराब होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बताया जा रहा है कि वहां लगी मोटर कम क्षमता (एचपी) की है, जिससे सीवर का पानी पूरी तरह निकल नहीं पाता और शहर में बैक मार रहा है। इसके चलते चौक के आसपास गंदा पानी भर गया है और बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है।पंप खराब होने का असर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.