महाराजा अग्रसेन चौक पर मूर्ति स्थापना की मांग, विधायक ने दिया आश्वासन
बुलंदशहर, मई 25 -- जहांगीराबाद। नगर में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर रविवार को सब्जी मंडी चौराहा (महाराजा अग्रसेन चौक) पर ठंडे दूध का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों और सभासद कल्पना शर्मा ने विधायक संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपकर महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रतिमा स्थापना की मांग काफी दिनों से की जा रही है।विधायक संजय शर्मा ने कहा महाराजा अग्रसेन समाज सेवा और सद्भावना के प्रतीक रहे हैं। उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए जो भी आवश्यक प्रक्रिया होगी, उसे जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.