आगरा, मार्च 2 -- अग्रवाल युवा संगठन की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सुल्तानपुरा क्लब ने जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में सुल्तानपुरा क्लब ने खंदारी टाइगर को हराकर खिताब जीता। दयालबाग स्थित स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट में समापन के बाद होली मिलन समारोह में खूब अबीर-गुलाल उड़ा। सोमवार को पहले सत्र में दूसरे सेमीफाइनल में महानगर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 107 रन बनाए। जवाब में सुल्तानपुरा टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 109 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला खंदारी टाइगर और सुल्तानपुरा क्लब के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर खंदारी टाइगर ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुल्तानपुरा क्लब ने 14.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 131 रन बनाकर वि...