कानपुर, जनवरी 12 -- जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग पर नवंबर 2025 में चालू हुआ नवनिर्मित ओवरब्रिज का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम से होगा। सांसद रमेश अवस्थी के प्रस्ताव पर शासन ने सहमति दे दी है। नामकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश नगर आयुक्त को जारी कर दिए गए हैं। पनचक्की चौराहा को कैंट के सीओ ऑफिस से जोड़ने वाले इस पुल को जयपुरिया क्रॉसिंग की वजह से जयपुरिया पुल कहा जाता है। तीन नवंबर को सांसद रमेश अवस्थी के पुल को चालू कराने के कार्यक्रम के दौरान तीन नवंबर 2025 को एनडीए के कानपुर संयोजक सुरेश गुप्ता ने पुल का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने की मांग की थी। इस पर सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जयपुरिया ओवरब्रिज का नाम 'महाराजा अग्रसेन सेतु' की मांग की थी। इस पर शासन के अनुसचिव संजय कुमार तिवारी ने नगर आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.