महाराजा अग्रसेन का जीवन आज भी समाज के लिए प्रकाश-स्तंभ
देवघर, अगस्त 6 -- देवघर कार्यालय संवाददाता अग्र चेतना अभियान के अंतर्गत शुभम चैरिटेबल एंड वेलफेयर एसोसिएटेड की संस्थापिका अध्यक्षा पुष्पा बजाज और उनकी सहयोगी के आह्वान पर देवघर में संगीता सुल्तानिया व चंदा टिबरेवाल के नेतृत्व में अग्र वंदना का भव्य सामूहिक आयोजन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी की महान संस्कृति, आदर्शों, सदाचार, सेवा, समरसता, सामाजिक एकता तथा एक ईंट-एक रुपया की अद्भुत लोक-कल्याणकारी नीति पर सामूहिक चिंतन-मनन करना था, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कारों और सामाजिक दायित्वों को सदैव स्मरण रखें तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें। इस अवसर पर देवघर सत्संग से आए गुरुभाई धृतमान सिंह ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके उच्च आदर्शों, त्याग, सेवा, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.