साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- साहिबगंज/तालझारी। महाराजपुर में गंगा कटाव की जद में आये रेल पटरी को बचाने के लिए रविवार को छठे दिन भी रेलवे का कटावरोधी कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहा। कटाव क्षेत्र के पास आसपास लगातार दिन रात बोल्डर व कंक्रीट का स्लीपर डालने का कार्य चल रहा है। हालांकि अब तक कटाव रोकने की दिशा में पूरी सफलता हाथ नहीं लगी है। यहां चल रहे कटावरोधी कार्य की निगरानी मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता खुद कर रहे हैं। बीते शनिवार को पूर्व रेलवे के मुख्यालय कोलकाता से रेलवे के चीफ ट्रैक इंजीनियर अभिजीत राय भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा ले चुके हैं। कटाव प्रभावित स्थल पर रेलवे के बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। 350 से अधिक कर्मचारी व मजदूर तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। rail परिचालन को शीघ्र सामान्य स्थिति में लाने के उद्देश्य से सभी संबंधित...