कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर थाना क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक लोगों ने शव फंदे से लटका देखा तो परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। खेत से लौटे परिजनों ने शव फंदे से उतारा, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डोमनपुर के अलावल खेड़ा निवासी विजय सिंह खेती-किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी विनीता, बेटा आदित्य, दो बेटियां खुशबू और 20 वर्षीय सत्या थी। पिता ने बताया कि गुरुवार सुबह वह खेत पर काम के लिए गए थे। जबकि बेटा आदित्य शादीशुदा बहन खुशबू की ससुराल ककवन में त्योहार पर गया था। गुरुवार दोपहर पत्नी खेत पर खाना देने आई थी। इस दौरान घर पर अकेली मौजूद बेटी सत्या ने दुपट्टे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार घर पहुंचे तो शव लटका देख वे दंग रह गए। थाना प्रभारी ने बताया कि युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.