कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर में बीमारी के दौरान दर्द से टूट चुके युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे से झूलता देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। कुलगांव निवासी छोटे लाल खेती-किसानी करते हैं। परिवार में तीन बेटे विजय, बृजेश कुमार व 38 वर्षीय अजय कुमार था। बृजेश के अनुसार छोटा भाई अजय शराब का लती था। जिससे उसके लिवर में काफी दिक्कत थी। इलाज के दौरान भी वह शराब पीता रहा, इससे पेट में जख्म हो गए। भीषण दर्द होने पर वह बुरी तरह कराह उठता था। इसी कारण उसने मंगलवार शाम करीब छह बजे कमरे में खुद को अकेला पाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- श्रमिक ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान वहीं, अजय की पत्नी उसकी शराब की लत के कारण तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी। उसके कोई संतान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.