महाराजपुर में बाइक की टक्कर से किसान की मौत
कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। महाराजपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। महाराजपुर के डोमनपुर गांव निवासी 61 वर्षीय रामखिलावन किसान थे। परिवार में पत्नी रामदेवी, चार बेटे है। परिजन ने बताया कि शनिवार दोपहर रामखिलावन सरसौल बाजार गए थे। लौटते वक्त बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.