कानपुर, दिसम्बर 5 -- सरसौल। बर्थडे पार्टी के दौरान महाराजपुर के एक गेस्ट हाउस के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। कस्बा निवासी प्रकाश चन्द्र दीक्षित ने महाराजपुर में मुकदमा दर्ज कराया था कि 27 नवंबर को उनके बेटे मयंक की बर्थडे पार्टी के दौरान रहनस गांव के निवासी व पूर्व प्रधान के बेटे वीर वर्धन सिंह ने हर्ष फायरिंग की थी। मना करने पर वहां से चला गया था। दोबारा गेस्ट हाउस में अपने साथी मोनू पाल, हर्ष गुप्ता, अमन गुप्ता, अनूप सिंह, आदर्श कुशवाहा, अनुराग सिंह, शुभम सिंह, आकाश सिंह समेत करीब पचास लोगों के साथ आया और मारपीट कर दस मिनट तक फायरिंग की थी। तब पुलिस ने एकघरा निवासी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया था। अब चकेरी के पटेलनगर निवासी यशववर्धन भदौरिया उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.