कानपुर, अप्रैल 28 -- सरसौल (कानपुर)। महाराजपुर के नजफगढ़ गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी। पति की प्रताड़ना से तंग होकर महिला पांच साल से मायके में अपनी मां के साथ रह रही थी। एक साल पहले रिश्तेदारों और पंचायत ने महिला का तलाक कराया था। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हासिल हो सकी है।नजफगढ़ निवासी रामपाल पासवान गुजरात में मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटों के साथ ही 31 वर्षीय बेटी चांदनी थी। रामपाल ने चांदनी की शादी 10 साल पहले मैनपुरी के करहल के नगला सीताराम का पुरवा निवासी राकेश उर्फ नेता से की थी। चांदनी की दो बेटियां आठ वर्षीय पायल व पांच वर्षीय ब्यूटी थी। चांदनी की मां शांति ने बताया कि शराब का लती दामाद बेटी के साथ आए दिन मारपीट कर उसे...