कानपुर, सितम्बर 26 -- सरसौल। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर में महोली मोड़ के पास कत्था व्यापारी की फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन पर जाकर गैस टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने के बाद भी व्यापारी की मौत हो गई। ड्राइवर न होने की वजह से वह खुद की कार चलाकर चौडगरा स्थित फैक्ट्री जा रहे थे।स्वरूप नगर निवासी 60 वर्षीय पवन कुमार अग्रवाल कत्था व्यापारी थे। परिवार में पत्नी नमिता उर्फ नीरू, बेटे अक्षय व पार्थ और बेटी शीना है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उन्होंने नागेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन कराया था। भंडारा शुरू कराने के बाद व्यापारी फतेहपुर के चौडगरा स्थित अपनी कत्था फैक्ट्री निकल गए। अक्सर वह ड्राइवर लेकर जाते थे लेकिन उसके न होने की वजह से ख...