कानपुर, मार्च 30 -- सरसौल। महाराजपुर क्षेत्र के तीन गांवों में पिछले एक माह से चल रहे अवैध खनन को लेकर लेखपाल और पुलिस अनजान बनी बैठी थी। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा के आदेश पर सोमवार को कानूनगो अजीत सिंह लेखपाल व पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे, जहां खनन की पुष्टि मिली। जांच में पाया गया कि नागापुर के मजरा पतारी में 97 घनमीटर की अनुमति के सापेक्ष करीब 1350 घनमीटर, रामपुर में 1440 घनमीटर और सीतलपुर में 750 घनमीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया। कानूनगो ने बताया कि तीन जगहों पर निजी जमीन पर अवैध खनन हुआ है, वहीं रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.