औरंगाबाद, फरवरी 17 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज शहर के महाराजगंज मोहल्ला स्थित टेंपो स्टैंड के पास से एक बाइक चोरी हो गई। इस मामले में गया जिला के कोच थाना क्षेत्र के छत्तीहर जमालपुर निवासी मुन्ना यादव के पुत्र रवि रंजन कुमार ने रफीगंज थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक टेंपो स्टैंड के पास खड़ी कर बाजार करने चले गए थे। लगभग 10 मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.