सीवान, दिसम्बर 12 -- महाराजगंज, एक संवाददाता। नगर में इन दिनों प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद अब इसी कड़ी में शहर के सब्जी बाजार से भी अतिक्रमण हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बाजार के प्रमुख सब्जी विक्रेता शिव बच्चन महतो, उमेश ठाकुर, उमेश प्रसाद, सत्येन्द्र प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार सहित कई दुकानदारों ने स्थानीय प्रशासन से सब्जी मार्केट में स्थायी रूप से जगह घेर कर बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विक्रेताओं का कहना है कि मुख्य सड़क से सब्जी बाजार में प्रवेश के लिए निर्धारित रास्ते तो मौजूद हैं, लेकिन आसपास के कुछ लोगों द्वारा मनमाने ढंग से अतिक्रमण कर लेने से बाजार में ठेला, रिक्शा या छोटे वाहन तक नहीं पहुंच पाते। इससे न केवल सब्जी बेचने वाले परेशान हैं, बल्कि खरीदा...