छपरा, अगस्त 6 -- छपरा। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात कर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक चलंत पशु चिकित्सालय (मोबाइल वेटरिनरी यूनिट-एमवीयू) की स्थापना कराने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- सांसद ने महाराजगंज में सोलर पार्क के निर्माण का मुद्दा उठायापशु चिकित्सा की आवश्यकता सांसद ने मंत्री को दिए पत्र में कहा कि महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का अधिकांश भाग कृषि एवं पशुपालन पर आधारित है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान एवं पशुपालक निवास करते हैं, जिनके पास लाखों की संख्या में पशुधन है। ऐसे में पशुओं को समय पर उपचार एवं चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक प्रखंड में चलंत पशु चिकित्सालय की व्यवस्थ...