सीवान, दिसम्बर 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के महाराजगंज विद्युत प्रमंडल में बिजली कंपनी ने नवंबर महीने में बकायेदारों के खिलाफ खास अभियान चलाया। इस दौरान 1549 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। जिनमें बड़ी संख्या उन उपभोक्ताओं की थी। जिन्होंने लंबे समय से बिल नहीं चुकाया था। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 50 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 629 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जबकि 27 बड़े बकायेदारों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। प्रमंडल में अभी भी 50 हजार से अधिक बकाया वाले 6246 उपभोक्ता मौजूद हैं। जिन पर लगातार कार्रवाई जारी है। बिजली कंपनी का कहना है कि ऐसे बड़े बकायेदारों से किसी भी हाल में बकाया वसूला जाएगा और किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। गौर करने वाली बात है कि कृषि श्रेणी के कनेक्शनों को छोड़कर, पांच हजार रुपये स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.