महाराजगंज-रायबरेली मार्ग पर अतिक्रमण से लगता जाम
रायबरेली, अप्रैल 28 -- महाराजगंज, संवाददाता। कस्बे के मुख्य मार्गों पर हुए अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या से राहगीर एवं कस्बे वासी आजिज आ चुके हैं। नगर पंचायत द्वारा मुख्य मार्गों पर जो नाला बनवाया गया है उसके पीछे ही सभी दुकानदारों को दुकान लगानी होती है लेकिन दुकान उसे आगे दुकाने सजाए हुए है। इसी अतिक्रमण के चलते लोगों को पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बाजार का दिन होने के कारण महाराजगंज-रायबरेली मार्ग एवं महाराजगंज से पूरे सुखई तक भारी जाम लगा रहा। कभी-कभी तो जाम हटाने में स्थानीय पुलिस को भी पसीना-पसीना होना पड़ता है। जाम की समस्या से निपटने के लिए एसडीएम गौतम सिंह ने नगर पंचायत को रूपरेखा तय करने के निर्देश दिए लेकिन परिणाम शून्य है। नगर के मुख्य मार्गों महाराजगंज-रायबरेली मार्ग पूरे सुखई व बछरावां मार्ग पर ब्लॉक के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.