महाराजगंज में स्कॉर्पियो सवार चोरों ने 6 बकरियां चुराई
सीवान, मई 22 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बलऊं गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचकर बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, चोर पूरे गांव से कुल 6 बकरियां और एक बोका चोरी कर ले गए। पीड़ितों में दिसंबर प्रसाद की दो बकरियां, माहातम प्रसाद की दो बकरियां तथा ईदरीश मियां की दो बकरियां शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गांव के आसपास देखी गई थी, जिसके बाद सुबह चोरी की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवारों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गई बकरियों की बरामदगी की मांग की है। यह भी पढ़ें- Video: बिहार में चोरों का फिल्मी अंदाज, स्पेशल लाइट लगी स्कॉर्पियो से 6 बकरियां उठा ले गए लगातार हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.