सीवान, जून 18 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में आयोजित हो रहे सहयोग शिविरों में अब तक कुल 553 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह भी पढ़ें- प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उमड़े लोग, 85 आवेदन प्राप्तशिविर का आयोजन बीडीओ बिंदु कुमार ने बताया कि 19 मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत हर महीने के पहले और दूसरे मंगलवार को अलग-अलग पंचायतों में नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि 19 मई को प्रथम सहयोग शिविर का आयोजन शिवदह पंचायत के पंचायत भवन परिसर तथा बलउ पंचायत में किया गया था। इसके बाद दूसरा शिविर सारंगपुर पंचायत और हजपुरवा पंचायत में आयोजित हुआ। इन चार पंचायतों में आयोजित शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं क...