सीवान, अप्रैल 22 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना क्षेत्र के बलऊं पंचायत अंतर्गत रढ़िया गांव में पंचायत के सरपंच तारकेश्वर सिंह के घर पर देर रात अज्ञात लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपंच तारकेश्वर सिंह किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात कुछ असामाजिक तत्व उनके घर के बाहर पहुंचे और वहां रखे सामानों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद घर के बाहर का नजारा पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। घटनास्थल पर शराब के पाउच भी बिखरे हुए मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वह संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.