सीवान, अप्रैल 14 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि : प्रखंड के देवरिया पंचायत स्थित पराइन टोला में शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से भरपूर इस यात्रा में 501 कन्याओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा पारंपरिक धूमधाम के साथ निकाली गई। इसमें बैंड-बाजा, हाथी-घोड़ा और डीजे की विशेष व्यवस्था की गई थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे मार्ग में जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा की शुरुआत महुआरी शिव मंदिर के समीप स्थित गंडक नदी से जल भरकर की गई। कन्याओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में पवित्र जल भरा। यह भी पढ़ें- गाजे-बाजे संग निकाली प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की कलश यात्रा इसके बाद महुआरी शिव मंदिर से प्राइन टोला तक शोभायात्रा निकाली गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.