महाराजगंज में योग दिवस पर भव्य शिविर
सीवान, जून 22 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पोखरा संत आश्रम स्थित माधुर वाटिका मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा सिवान पूर्वी के मुख्य जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने किया। शिविर में ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों तथा बच्चों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने "करें योग, रहें निरोग का संदेश देते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। इस मौके पर भाजपा पंचायत अध्यक्ष प्रिंस कुमार, ब्रह्माकुमारी केंद्र की शोभा दीदी, जितेंद्र भाई मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : स्वस्थ आयु के लिए योग का रहा उत्सवी नजारा यह भी पढ़ें- प्रधान महालेखाकार कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.