सीवान, अप्रैल 16 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार इलाके में सोमवार को दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर झगड़े में तब्दील हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई। अचानक हुए पथराव से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुछ लोग इसे माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.