महाराजगंज में मनाया गया शिक्षक दिवस, आदर्श शिक्षक को बताया गया प्रेरणास्रोत
सीवान, सितम्बर 6 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरख सिंह बी.एड. कॉलेज, महाराजगंज में शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय माहौल में समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के अध्यक्ष सह निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शिक्षा-दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह राष्ट्र की भावी पीढ़ी को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी शिक्षक की जिम्मेदारी है। शैक्षणिक निदेशिका वीणा सिंह ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक अपने आचरण, विचार और कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनता है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.