सीवान, मार्च 17 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। पुलिस को बाइक चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी तिमुहानी के पास पुलिस गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। जांच करने पर पता चला कि वह बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान किसुन महतो, गांव जिगरहावा के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी से कई अहम जानकारी भी मिलने की संभावना जताई जा रही है। थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्ती और निगरानी के कारण यह बड़ी सफलता पुलिस को मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता के कारण बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.