सीवान, जनवरी 2 -- महाराजगंज, एक संवाददाता. नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं धार्मिक स्थलों तथा सरकारी भूमि पर 1 करोड़ 71 लाख 76 हजार 5 सौ 15 रुपया की लागत से 15 प्याऊ के निर्माण कार्यों में अनियमितता एवं सरकारी राशि का बंदरबाट, लूटखसोट तथा गबन के मामले पर संज्ञान लेते हुए सीवान जिलाधिकारी ने एक तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर संयुक्त जांच प्रतिवेदन यथाशीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया है। जांच टीम में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा सीवान एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन सीवान को टीम में शामिल किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय से निर्गत आदेश पर जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.