महाराजगंज में प्रांतीय संस्कृति महोत्सव की तैयारी तेज
सीवान, अक्टूबर 5 -- महाराजगंज/सीवान (हिटी)। 5 और 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रांतीय संस्कृति महोत्सव-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव को लेकर विद्यालय परिसर में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में उत्तर बिहार के 21 जिलों के 186 विद्यालयों से चयनित करीब 700 प्रतिभागी भारतीय संस्कृति, लोककला, संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति देंगे। उद्घाटन 5 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे होगा।महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और महाराजगंज की अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक पुनर्जागरण की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.