रायबरेली, मार्च 20 -- महराजगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का पड़ोस के गांव के पास स्थिति तालाब के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पर परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई। क्षेत्र के नाथगंज मजरे हलोर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय मंशाराम पुत्र दशऊ सिरसोई गांव में अपनी ससुराल के पास स्थित एक ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मंशाराम का शव माझगांव मजरे जमुरांवा गांव में स्थिति खदरा तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था। भाई विश्राम ने बताया कि मंशाराम के दाहिने पैर में चोट का निशान भी है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.