सीवान, मई 12 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय महाराजगंज-दरौंदा को जोड़ने वाले नहर पर बना पुल बरसों पुराना है। यह जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। सड़क का चैड़ीकरन हुआ, लेकिन अंग्रेजों के जमाने का पुल अभी भी वही है। यही हाल कमोवेश महाराजगंज-तरवारा मुख्य सड़क पर बजरहिया गांव में नहर पर बने पुल का भी है। जबकि पटेढ़ा गांव होकर मोरा बाजार जाने वाले मुख्य सड़क पर गांव के नहर पर बना सैकड़ों वर्ष पुराना पुल खतरे को दावत दे रहा है। यह भी पढ़ें- नालियों पर लगी पटरियां क्षतिग्रस्तपुलों की मरम्मत की आवश्यकता अनुमंडल क्षेत्र में शायद दर्जनों पुल ऐसे हैं, जिन्हें पूरी तरह से मरम्मत या पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने बताया पुल पर रेलिंग सहयोग से बनवाया गया है। सारण नहर प्रमंडल का महराजगंज उप शाखा नहर पर बना प्रखंड कार्यालय एवं थाना से...