सीवान, अप्रैल 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराजगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली टोला भंगौता निवासी परशुराम सिंह क पुत्र मनमोहन सिंह व धनौती थाना क्षेत्र के धरम मकरिया बदली निवासी अवधेश सिंह का पुत्र राजेश सिंह है। दोनों के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामलखन चौक पर विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- कटिहार: देसी कट्टा, दो कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस टीम को देखकर वाहन घुमाकर भागने का प्रयास करने लग...