सीवान, मई 10 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत ने एक सराहनीय एवं मानवीय पहल करते हुए नगर क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानों पर आवारा कुत्तों और अन्य बेजुबान जानवरों के लिए विशेष भोजन पात्र की व्यवस्था की है। नगर पंचायत की इस पहल की नगरवासियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी प्रशंसा हो रही है।
पहल का उद्देश्य ऐसे समय में जब लोग एक-दूसरे की चिंता करने से भी पीछे हट रहे हैं, उस दौर में महाराजगंज नगर पंचायत ने बेजुबान जानवरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है। नगर पंचायत द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न इलाकों में भोजन पात्र लगाए गए हैं, ताकि लोग अपने घरों का बचा हुआ भोजन इन पात्रों में रख सकें और भूखे आवारा कुत्तों को भोजन मिल सके।
सफाई और संवेदनशीलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.